👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आनंद विहार में स्थित पानी की टंकी पर बीती रात पत्नी से विवाद होने पर पति पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पति को नीचे उतारा।
मामला गुरुवार की रात का है जब पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिससे नाराज़ होकर पति पानी की टंकी पर चढ़ गया और चिल्लाने लगा। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पति को नीचे उतारा और जांच शुरू कर दी।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483



























