हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिषद के परिसर में स्थित 14 दुकानों की नीलामी गुरुवार यानी कल होगी। नगर पालिका परिषद पिलखुवा के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल ने बताया कि खुली बोली के माध्यम से दुकानों की नीलामी कराई जाएगी। इसके लिए तैयारी पूरी की जा चुकी है। सभी दुकानों की शासकीय दर निर्धारित भी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि दुकानों की नीलामी से होने वाली आय को शहर के विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483





























