हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी में खराब पड़े हैंडपंप लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। यहां सैकड़ो की संख्या में लोगों का जाना लगा रहता है लेकिन लंबे समय से खराब पड़े हैंडपंपों की वजह से उन्हें प्यास बुझाने के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा है। यहां काम करने वाले कामगारों, व्यापारियों, किसानों की मांग है कि जिम्मेदार इस ओर ध्यान दें और जल्द से जल्द खराब पड़े हैंडपंप को दुरुस्त कराए।
धीरे-धीरे मौसम बदल रहा है। बढ़ते तापमान में लोगों को प्यास भी अधिक लगती है। ऐसे में वह किस तरह अपनी प्यास बुझायेंगे यह सवाल बना हुआ है? साथ ही हैंडपंप का सही ढंग से रखरखाव न होने और समय पर मरम्मत न होने की वजह से यह हालात बने हैं जिसकी वजह से यहां के हैंडपंप खराब पड़े हैं जिन्हें समय रहते दुरुस्त करने की लोगों ने मांग की है।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600





























