हापुड़ तीसरा सबसे प्रदूषित शहर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में मेघालय का बिरनिहाट शहर है। इसके अलावा इस श्रेणी में बिहार के चार शहर भी शामिल हैं। सेंटर फॉर एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) ने फरवरी महीनों के आंकड़ों के आधार पर यह नतीजा निकाला है।
संगठन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार फरवरी-2024 में भारत के 10 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में दूसरे नंबर पर बिहार का अररिया, तीसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश का हापुड़, चौथे नंबर पर राजस्थान का हनुमानगढ़, पांचवें नंबर पर असम का नलवाडी, छठे नंबर पर उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर, सातवें नंबर पर बिहार का भागलपुर, 8 वे नंबर पर बक्सर, उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा 9वें नंबर पर और बिहार का छपरा 10वें स्थान पर है।
इसके अलावा राजधानी पटना देश का 29वां सबसे प्रदूषित शहर रहा। बिहार के 23 शहरों में से 17 शहरों ने नेशनल एंबिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन के साथ पीएम 2.5 स्तरों को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निर्धारित मानक से अधिक दर्ज की थी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























