हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान गुरुवार को दोनों पालियों में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में रसायन विज्ञान की परीक्षा में एसएसवी इंटर कॉलेज में एक छात्रा को नकल करते हुए पकड़ा गया जो पर्ची के माध्यम से नकल कर रही थी जबकि एक लिपिक मोबाइल फोन के साथ दबोच लिया गया जिसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
परीक्षा के दौरान सचल दस्ते ने एसएसवी इंटर कॉलेज में एक छात्रा को पर्चीयों के साथ नकल करते हुए पकड़ लिया जबकि मेरठ रोड पर स्थित श्री शांति स्वरूप इंटर कॉलेज में लिपिक सौरभ कुमार को मोबाइल के साथ दबोच लिया। डीआईओएस पीके उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट को पत्र भेजा गया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

































