👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): क्रय केंद्रों पर किसानों को अपना गेहूं बेचने के लिए खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य कर दिया गया है। किसान अपना पंजीकरण जन सूचना केंद्र, साइबर कैफे, किसान मित्र एप के माध्यम से कर सकते हैं। क्यूआर कोड के माध्यम से किसान मित्र एप को डाउनलोड कर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार क्रय केंद्रों पर प्रदर्शित किए जाने वाले बैनर में क्यूआर कोड अंकित किया गया है। किसानों का पंजीकरण उनके भूलेख, आधार संख्या और मोबाइल नंबर को प्रेषित ओटीपी के आधार पर किया जाएगा।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






























