हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार मोटर चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने ट्यूबवेल की छह मोटर, तीन झटका मशीन, ताम्बे का विद्युत तार, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, एक अवैध तमंचा मय जिन्दा कारतूस, मोटर तार काटने व चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम दिनेश पुत्र भीकम सिंह निवासी गांव बरौली थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद, रईस उर्फ गुड्डू पुत्र शकूर आलम निवासी गांव मुंडा खेड़ा थाना नौगवां सादात जनपद अमरोहा, असगर उर्फ़ अल्ताफ पुत्र अयूब शाह निवासी गांव अगापुर थाना हसनपुर जनपद अमरोहा और योगेंद्र उर्फ जोगिंदर सैनी पुत्र सुरेश सिंह निवासी नगलिया मेव थाना गजरौला जनपद अमरोहा है। आरोपी दिनेश के खिलाफ चार, रहीस उर्फ गुड्डू के खिलाफ चार, असगर उर्फ़ अल्ताफ के खिलाफ चार और योगेंद्र उर्फ जोगिंदर सैनी के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं।
गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम ने बताया कि ट्यूबवेल की मोटर चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थी जिसके बाद गढ़मुक्तेश्वर के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडे ने दो टीमों का गठन किया जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर आदि की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाया और चेकिंग के दौरान चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रामपुर नियामतपुर के पास से डब्बल तिराहा से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने छह विद्युत की मोटर, तीन झटका मशीन, एक अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, तांबे का विद्युत तार और चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093






























