भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाण महोत्सव के रथ का हापुड आगमन पर स्वागत
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के अंहिसा, ‘जियो और जीने दो’ का सन्देश देता हुआ जैन रथ के हापुड आगमन पर जैन धर्म के भक्तों ने रथ में विराजमान भगवान महावीर स्वामी की आरती की तथा रथ का स्वागत किया। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाण महोत्सव पर यह रथ जुलाई में राष्ट्र जैन मुनिराज प्रज्ञा सागर जी महाराज की मगंल प्रेरणा तथा मार्गदर्शन में केन्द्रिय मंत्री नितिन गड़करी ने दिल्ली से रवाना किया है जो भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव समिति (रजिस्टर्ड) दिल्ली के निर्देशन में सम्पूर्ण देश में 2550 जैन मन्दिरों का भ्रमण करते हुए दीपावली पर भगवान महावीर स्वामी की मोक्ष स्थली पावापुरी पहुंचेगा। हापुड में अशोक कालोनी, पारसनाथ जैन मन्दिर, मेरठ रोड, तहसील चौपला, कोठी गेट, कसेरठ बाजार, पक्का बाग होते हुए गढ़ रोड शंकर गंज निर्माणाधीन जैन मंदिर पहुंचा जहां से सिकन्दराबाद को रवाना हुआ। मार्ग में जैन भक्तों ने आरती कर रथ का स्वागत किया। यह रथ अब तक 350 जैन मन्दिरों का भ्रमण कर चुका है। जैन समाज के संरक्षक सुधीर जैन तथा प्रमोद कुमार जैन, उपाध्यक्ष नितिन जैन, महामंत्री अशोक जैन, मंत्री आकाश जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार तथा भुवन जैन, महामंत्री सुशील जैन, चेयरमैन राजेश जैन, मनोज जैन, अर्चित जैन, विनोद जैन, डा. अनिल जैन, आर के जैन एडवोकेट, हिमांशु जैन, राजीव जैन, बीनू जैन एडवोकेट, रेणुका जैन, प्रभा जैन, बबीता जैन, अनिता जैन, शिल्पी जैन, सरोज जैन,रेखा जैन, भावना जैन, मगन जैन आदि उपस्थित थे।

VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537



























