👁 0 views Views
विधायक ने किया पानी की टंकी के निर्माण का शिलान्यास
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के विधायक विजयपाल आढ़ती ने ग्राम सालेपुर कोटला में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजना में प्रस्तावित लगभग 2.5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली पानी की टंकी का शिलान्यास किया।विधायक ने विश्वास जताया कि पानी की टंकी से ग्रामीण लाभान्वित होंगे और ग्रामों के विकास हेतु सरकार की प्रतिबध्दता को दोहराया।इस अवसर पर भाजपा नेता सलमान, परवेज आलम,रहीश, वैभव त्यागी, सचिन सिरोही, अनिल त्यागी, निखिल सिंह आदि उपस्थित थे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606



























