फक्कड़ ने तीन माह में कमाए साढे तीन करोड
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के एक फक्कड़ आदमी ने तीन माह में साढे तीन करोड रुपए के कालेधन की कमाई की है जिसकी प्रोपर्टीज के धंधेबाजो के बीच जोरों पर चर्चा है।
सूत्र बताते है कि फक्कड ने दौमी धनौरा मार्ग पर तीन माह पहले एक भूमि का सौदा छह माह के अनुबंध पर साढे छह करोड रुपए में किया था ।अभी तक इस सौदे को तीन माह हो चुके थे कि एक अन्य धंधेबाज ने इस सौदे को दस करोड रुपए में खरीद लिया है।इस प्रकार फक्कड को साढे तीन करोड का लाभ हुआ है।यह धंधा पूरी तरह से कालेधन पर टिका है।बिचौलिए की भी खूब दलाली बनी है।बताते है कि बिक्रेता कोई तेल वाला और खरीददार कोई साड़ी वाला है।आयकर व ईडी आदि विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103



























