हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार ने सालभर पहले की गई निजी नलकूपों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा को मंगलवार को मंजूरी दे दी। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में मंगलवार को हुई बैठक में 29 प्रस्ताव को मंजूरी दी गई जिनमें निजी नलकूपों का प्रस्ताव भी शामिल था। यह फैसला अप्रैल 2023 से लागू होगा और इससे डेढ़ करोड़ किसानों को लाभ पहुंचेगा। पूरे प्रदेश भर में 14. 78 लाख नलकूप है। सरकार ने अप्रैल 2023 में नलकूप पर मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी जिसके बाद किसानों ने नलकूप बिजली बिल वसूली बंद कर दी गई थी। सरकार ने इसके लिए 2023-24 में 2400 करोड़ और 2024-25 के लिए 1800 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
जिले के 32 हजार किसानों को लाभ:
प्रदेश सरकार के इस फैसले से जनपद हापुड़ के 32 हजार किसानों को लाभ पहुंचेगा जिनमें बिजली के बिल माफ होंगे और मुफ्त नलकूप कनेक्शन मिलेंगे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























