👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव चमरी निवासी किसान नूतन प्रकाश त्यागी ने जिला मुख्यालय पहुंचकर एचपीडीए के अधिकारियों पर शोषण करने और न्याय ना दिलाने का आरोप लगाया। किसान ने शताब्दी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह 11 मार्च से भूख हड़ताल पर बैठेगा। नूतन प्रकाश त्यागी का कहना है कि एचपीडीए और भू अर्जन गाजियाबाद द्वारा उसे सताया जा रहा है। अधिकारियों उसे आत्महत्या के लिए उकसा रहे हैं। आनंद विहार योजना के लिए उसकी जमीन का गलत तरीके से अर्जन किया गया। अपनी जमीन को बचाने के लिए किसान दर-दर की ठोकरें खा रहा है। ऐसे में उसने न्याय की मांग की है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

































