हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के वार्ड नंबर 28 के सभासद मोहम्मद रिजवान ने आरोप लगाया है कि सिकंदर गेट कमेला रोड पर संचालित एमआरएफ सेंटर अवैध रूप से चलाया जा रहा है जिसका ना कोई टेंडर और ना ही कोई रिकॉर्ड नगर पालिका में है। करोड़ों रुपए की जमीन और मशीनरी नगर पालिका की है जिसका इस्तेमाल अवैध रूप से किया जा रहा है। मामले में सभासद ने जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन लिखा है और मामले में कार्रवाई की मांग की है।
सभासद मोहम्मद रिजवान ने बताया कि एमआरएफ केंद्र की आबादी से दो किलोमीटर की दूरी होनी चाहिए लेकिन यहां पर मस्जिद, मंदिर, स्कूल बेहद पास है जिसकी वजह से क्षेत्र वासियों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभासद ने कहा कि अवैध रूप से संचालित एमआरएफ सेंटर के पीछे आबादी है जिसकी वजह से लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। मामले में रिजवान ने जांच की मांग की है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































