संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए दुष्कर्म का एबीवीपी ने किया विरोध
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए सामूहिक बलात्कार का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जमकर विरोध किया और हापुड़ के अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। साथ ही एबीवीपी के पदाधिकारीयों ने पुतला फुक्ते हुए अपना विरोध दर्ज किया। एबीवीपी के पदाधिकारियों ने कहा कि संदेश खाली में महिलाओं के साथ ज्यादती का घटनाक्रम जब सामने आया तभी से एबीवीपी न्याय की मांग कर रहा है। इसी क्रम में उसने शैक्षणिक संस्थानों पर मंगलवार को प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल में इस तरह की घटना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इसी के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को भी एबीवीपी ने जमकर कोसा।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर

































