जाम में फिर फंसी एम्बुलेंस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तहसील चौराहा पर लगने वाला जाम अब आम हो गया है यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है जिसकी वजह से क्षेत्रवासी तो परेशान है ही वहीं इस जाम में एंबुलेंस भी अक्सर फंसती हुई नजर आती है। हर समय रहने वाले इस जाम से लोगों ने निजात दिलाने की मांग की है। स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने की वजह से अक्सर जाम लगा रहता है जिनका स्थाई समाधान किया जाए।
हापुड़ का तहसील चौराहा और मेरठ तिराहा काफी करीब है। बुलंदशहर, मेरठ, दिल्ली, हापुड़ आदि क्षेत्रों में आने जाने वाले लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में वाहनों का दबाव भी अक्सर बढ़ जाता है। वहीं इस जाम में मंगलवार को एक एंबुलेंस भी फंसी हुई नज़र आई।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

































