👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड द्वारा सोमवार को अंग्रेजी और भौतिक विज्ञान की परीक्षा कराई गई। दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा में 655 छात्रों ने हिस्सा नहीं लिया। सीबीएसई बोर्ड द्वारा फिजिक्स की परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें 24 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
प्रथम पाली में हाई स्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में 15833 छात्रों को भाग लेना था लेकिन 15239 छात्रों ने ही परीक्षा दी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में भौतिक विज्ञान की परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें 5468 छात्रों को परीक्षा में हिस्सा लेना था। परीक्षा में 115 छात्र ऐसे थे जिन्होंने परीक्षा नहीं दी।
हापुड़ का K9 जिम लेकर आया है नई व दमदार मशीनें: 9045760512


































