हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में ढाई करोड रुपए की लागत से तीन नालों का निर्माण होगा जिसका शुभारंभ गढ़ के विधायक हरेंद्र तेवतिया ने किया। नाले का निर्माण होने से क्षेत्र वासियों का जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी। गढ़ रोड पर जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए रेलवे फाटक से सुप्रीम पेट्रोल पंप तक नाला निर्माण कराया गया था लेकिन आगे के नाले का निर्माण नहीं हो सका जिसकी वजह से पानी की निकासी में परेशानी होती है। पेट्रोल पंप से मंडी की तरफ नाला निर्माण कराया जाएगा। नगर पालिका लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता प्रमोद कुमार का कहना है कि शहरी क्षेत्र में तीन स्थानों पर नाला निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा था जो पास हो गया है।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर



























