महावीर विनोद राणा स्वीडन में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत निवासी व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी महावीर विनोद राणा जिन्होंने विश्व स्तर पर भारत को कई गोल्ड मेडल दिए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर, विश्व के तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए इतिहास रचा है वह अब स्वीडन में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे।
महावीर विनोद राणा जिन्हें आज भारत का दूसरा “एकलव्य” भी कहते हैं। आधुनिक युग में विनोद राणा ने बिना गुरु के ही इतिहास रचा है। महावीर विनोद राणा का मजदूर, किसान से लेकर वर्ल्ड चैंपियनशिप तक का सफर बहुत ही कठिन रहा है। महावीर विनोद राणा जिन्होंने एक नहीं विश्व स्तर पर छह-छह विश्व रिकॉर्ड कायम किए हैं। सबसे पहले ईरान और इंडोनेशिया के खिलाड़ी को हराकर विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद महावीर विनोद राणा ने थाईलैंड में थाईलैंड के खिलाड़ियों को हराकर वर्ल्ड रैंकिंग का खिताब अपने नाम किया था और अभी हाल में 11,000 और 20,000 पुशअप लगाकर विश्व के सारे रिकॉर्ड तोड़ डालें। महावीर विनोद राणा ने 13 फरवरी से लेकर 17 फरवरी तक पूणा में होने वाले वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया और अब महावीर विनोद राणा 13 अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक स्वीडन में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व करेंगे।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010



























