सेवा भारती के सौजन्य से बृजघाट पर निर्मित मोक्ष धाम का शुभारंभ
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): सेवा भारती के सौजन्य से बृजघाट पर नवनिर्मित मोक्ष धाम का शुभारंभ सोमवार को हुआ। समारोह के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले ने कहा कि जब किसी परिवार का कोई सदस्य इस संसार से विदा हो जाता है तो उसके परिजन शोक मे डूबे होते है। जब वे उसके अन्तिम संस्कार के लिए गंगा के किनारे बृजघाट आते है तो उन्हें अन्तिम संस्कार मे असुविधा न हो इसी उद्देश्य से जिला भारती हापुड के सौजन्य से इस मोक्ष धाम का शुभारंभ किया गया है। यहाॅ अन्तिम संस्कार की सभी सामग्री, पुरोहित आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। सेवा भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक आनुषंगिक संगठन है जो निरंतर सेवा के नये-नये प्रकल्प प्रारम्भ कर रहा है। हम समाज से जितना लेते है। उससे अधिक समाज व देश को देना सीखें, ऐसी मानसिकता समाज के लोगों में विकसित करनी चाहिए। समाज सेवा ईश्वर भक्ति के समान है। 1925 में संघ की स्थापना के बाद अनेक क्षेत्रों मे कार्य विस्तार हुआ। दक्षिण भारत में सेवा कार्यों से ही अपने कार्य का विस्तार हुआ है। सेवा भारती ने जो यह कार्य प्रारंभ किया है। भविष्य में इसका ओर विस्तार हो, इसके लिए गठित समिति पूरी निष्ठा, सेवाभाव से इस कार्य को आगे बढाये।
समरोह में सेवा भारती के प्रान्तीय सेवा प्रमुख कुलदीप कुमार, प्रान्तीय प्रभारी जयकिशन, विभाग सेवा प्रमुख नानक चन्द, सेवा भारती के जिलाध्यक्ष नरेश मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन, जिला मंत्री ओमप्रकाश, जिला उपाध्यक्ष शशी गोयल, संघ के विभाग प्रचारक धनंजय कुमार, जिला प्रचारक विवेक कुमार, जिला कार्यवाह पंकज कुमार, सह कार्यवाह अमित कौशल, सेवाभारती के सह प्रान्तीय मंत्री विपिन कुमार, जिला सेवा प्रमुख राकेश कुमार, गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया, नमामि गंगे गंगा विचार मंच की जिला संयोजिका अलका निम, गजेंद्र कुमार, बृजघाट मोक्ष धाम समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार, मंत्री अशोक आर्य, कोषाध्यक्ष मनोज गोयल एडवोकेट, समिति सदस्य वीरेंद्र चौहान एडवोकेट, दिनेश गर्ग,दीपक गौड ,मुनेदर भारद्वाज, राजेश शर्मा, वासुदेव शर्मा, पूर्व विधायक गढ़मुकतेशवर कमल मलिक, नेह नीड के संचालक (पूर्व सह प्रान्तीय प्रचारक) कन्हैयालाल,डाo रेखा जैन, रेखा सिघंल, अलका निम आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रमच का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर शशी गोयल के गीत ‘ देश हमे देता है सबकुछ, हम भी तो कुछ देईओना सीखे ‘ से हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती के जिलाध्यक्ष नरेश मिश्रा ने की तथा संचालन महेश आर्य ने किया।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:



























