जिलाधिकारी ने जाना बिहार के घायल यात्रियों का हाल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ – बुलंदशहर हाईवे पर बिहार से हरिद्वार जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस की ट्रक से भिडंत में घायल श्रद्धालुओं का जिला अस्पताल में जाकर जिलाधिकारी ने हालचाल जाना और चिकित्सा विभाग के अधिकारियो को बेहतर ईलाज के लिए निर्देश दिए।
बता दें कि बिहार से हरिद्वार जा रही यात्रियों की एक बस को सोमवार की सुबह एक ट्रक ने जनपद हापुड के थाना हाफिजपुर के गांव अकडौली के निकट टक्कर मार दी जिस कारण 18 यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को हापुड के जिला अस्पताल व मेरठ भर्ती कराया गया है।
हापुड की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने जिला अस्पताल जाकर घायलों से भेंट कर हालचाल जाना और चिकित्सको को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























