चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली नूरपुर मढैया में राजकीय कन्या इंटर कालेज भवन का शिलान्यास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को जन्मस्थली नूरपुर मर्दैया में रविवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के नवीन भवन का शिलान्यास हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया। कन्या इटर कॉलेज खोलने की घोषणा वर्ष 2000 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा की गई थी।
अब प्रोजेक्ट अलंकार योजनान्तर्गत राजकीय कन्या इण्टर कालेज नूरपुर मबैया हापुड़ के नवीन भवन का शिलान्यास किया गया है। शिलान्यास कार्यक्रम में हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती और गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया की मौजूदगी में गांव में कार्यक्रम हुआ। डीएम, सीडीओ, डीआईओएस, पदम सिंह ग्राम प्रधान, बिजेन्द्र सिंह ठेकेदार, सोबीर सिंह, हरबीर सिंह, महावीर सिंह मुखिया, सुमेर सिंह, सुभाष सिंह समेत प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
दो कमरों में संचालित है उक्त इंटर कॉलेजः
घोषणा के उपरान्त राजकीय कन्या इण्टर कालेज नूरपुर मढैया हापुड़ शैक्षिक सत्र 2001-2002 से ग्राम सिकन्दरपुर काकोडी के प्राथमिक विद्यालय में संचालित कर दिया गया था। विगत 23 वर्षों से भवन विहीन होने के कारण विद्यालय के दो कक्षों में अस्थायी रूप से उक्त इंटर कॉलेज संचालित है।
विद्यालय के लिए इन्होंने दी जमीन दानः
राजकीय कन्या इण्टर कालेज नूरपुर मढैया हापुड के नवीन भवन स्थापित करने के लिए ग्राम निवासी गजपाल सिंह पुत्र होशियार सिंह, राजेन्द्र सिंह, इन्द्रपाल सिंह पुत्र श्याम सिंह, महावीर सिंह पुत्र कवल सिंह, नरेन्द्र सिंह, मूलेन्द्र सिंह उर्फ शैलेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह पुत्र स्वर्गीय राजपाल सिंह द्वारा भूमि शिक्षा विभाग को दान दी।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093
























