रील बनाने का जादू सिर चढ़कर बोला,पुलिस ने भेजा जेल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड में युवाओं को रील बनाकर सोशल मीडिया पर अप लोड करने का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है और पुलिस सबक सिखाने में पीछे नही है,फिर भी नौजवान बाज नही आ रहे है।
एक युवक द्वारा थाना गढ़मुक्तेश्वर के गेट से निकलते हुए रील बनाने तथा बिना हेलमेट के बाइक पर स्टंटबाजी करते हुए रील बनाने की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का हापुड़ पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए रील बनाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया और हवालात में डाल दिया।पुलिस ने युवक को हवालात में डालने की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।हापुड़ पुलिस जनपद वासियों से अपील करती है कि ऐसा कोई कृत्य ना करें जो विधि विरुद्ध हो।
हापुड़ का K9 जिम लेकर आया है नई व दमदार मशीनें: 9045760512




























