अमरोहा-गढ़मुक्तेश्वर सीट पर पुराने दिग्गज कुंवर सिंह को ऐसे मिला भाजपा टिकट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अमरोहा-गढ़मुक्तेश्वर लोकसभा सीट से भाजपा ने एक बार फिर पुराने दिग्गज कुवर सिंह तंवर को चुनाव मैदान में उतारा है। वैसे तो इस सीट पर अनेक भाजपाई भाग-दौड़ कर रहे थे। जिन्होंने अमरोहा में दफ्तर तक खोल लिए थे, परंतु भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने पुराने दिग्गज चौधरी कुंवर सिंह तंवर पर दाव लगाया है।
वर्ष-2024 में तंवर भाजपा के टिकट पर सांसद बने थे, पंरतु वर्ष-2019 में बसपा के कुंवर दानिश अली से पराजित हो गए थे। वह पराजित भले ही हो गए, परंतु उन्होंने समाज सेवा, दीन दुखियों की मदद तथा गरीब कन्याओं के विवाह आदि कार्यों को नहीं त्यागा औऱ निरंतर लोगों की भलाई तथा भाजपा की नीतियों के प्रचार-प्रसार में लगे रहे। भाजपा शीर्ष नेतृत्व में एक ही नजर में चयन कर कुंवर सिंह तंवर को भाजपा प्रत्याशी घोषित कर दिया। इस घोषणा से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093


































