पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर की बिजली आपूर्ति में बाधाएं होंगी दूर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ की पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर व बृजघाट की बिजली आपूर्ति में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी और तीर्थनगरी पूरी तरह रोशनी से जगमग रहेगी। उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर शनिवार को गढ़मुक्तेश्वर में आरडीएसएस योजना का शुभारंभ विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने किया। केंद्र सरकार की योजना से गंगानगरी क्षेत्र जगमग होने के साथ ही गर्मी के सीजन में अब बिजली कटौती और लाइन में होने वाले फाल्ट की समस्या नहीं रुलाएगी। लो वोल्टेज से मिलेगी राहत और जर्जर लाइन के तार भी बदले जाएंगे।
केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के अंतर्गत होने वाले बिजली कार्यों का शनिवार को क्षेत्रीय विधायक हरेंद्र तेवतिया ने वैदिक रीति रिवाज से शुभारंभ किया। इस दौरान गढ़ चौपला पर अंबेडकर पार्क के पास नक्का कुआं रोड किनारे नारियल फोडने के उपरांत विधायक ने अपने हाथों से खंबा लगाया। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चाक चौबंद करते हुए उपभोक्ताओं को होने वाली दिक्कत दूर करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने यह योजना लागू की हुई है। जिसके अंतर्गत पौराणिक गढ़ ब्रजघाट तीर्थनगरी समेत समूचा क्षेत्र बहुत जल्द जगमग हो उठेगा। अधिशासी अभियंता आनंद गौतम ने बताया कि इस योजना के तहत जर्जर हो रहे कई मील लंबाई वाले तारों समेत खंबों को बदला जाएगा, एसडीओ अंकित कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की इस योजना से जुड़े सभी कार्य गर्मी से पहले ही पूरे कराए जाने हैं। भाजपा जिला मंत्री पिंकी त्यागी, शहर अध्यक्ष अंकुर त्यागी, पूर्व सभासद ठाकुर सतबीर, रोहित मल्होत्रा, गोपाल ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, व्यापारी नेता मूलचंद सिंघल, प्रवीण शर्मा, जेई जेपी सिंह, शिवकुमार गिरि, राजकुमार उपाध्याय, जसवंत सिंह, शौकीन, सोनू, लोकेश सिंहरहे।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर


































