पिलखुवा: छह मार्च को होगी दुकानों की नीलामी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा नगर पालिका खुली बोली के माध्यम से शैलेष फार्म कॉलोनी स्थित दुकानों की छह मार्च को नीलामी करेगी। इसके लिए पालिका ने शनिवार को सूचना बोर्ड पर नोटिस चस्पा करा दिया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि करीब दो दर्शक पूर्व शैलेष फार्म कॉलोनी का निर्माण संगठित विकास योजना के अंतर्गत किया था। तभी से कॉलोनी स्थित छह दुकानें खाली पड़ी हैं, जिनकी नगर पालिका खुली बोली के माध्यम से छह मार्च को नीलामी करेगी। इसके लिए समाचार पत्रों में विज्ञप्ति जारी करा, शनिवार को कार्यालय स्थित सूचना बोर्ड पर भी नोटिस चस्पा करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी दुकानों की अलग-अलग शासकीय कीमत निर्धारित की गई हैं।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

































