👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों को अब वर्दी पहननी होगी। बिना वर्दी के वह ड्यूटी नहीं कर सकेंगे और उनकी वर्दी पर कैमरा भी लगा होगा। जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव अल्लाहबख्शपुर में स्थित टोल समेत अन्य टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारी अब वर्दी पहनकर ही ड्यूटी कर सकेंगे। सभी टोल प्लाजा के प्रबंधकों को इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं? वर्दी के साथ-साथ नाम का बैज और एक कैमरा वर्दी में लगाना होगा जिससे आए दिन होने वाली मारपीट भी रुकेगी।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

































