👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की पबला रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में शनिवार को उस समय मरीजों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब एक सांड परिसर में घुस गया। इस दौरान सांड को देख मरीज और तीमारदार खुद को बचाते हुए अन्य कक्ष में घुस गए। विभागीय कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सांड को परिसर से बाहर निकाला इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। गेट पर गर्मी नहीं होने के कारण सांड परिसर में घुस आया था जिसे कर्मचारियों द्वारा बाहर निकाल दिया गया था। अब गेट पर कर्मी की तैनाती सुनिश्चित कर दी गई है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878




























