स्टंट करने पर भारी अर्थदण्ड
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कुछ युवकों का कार की खिड़की से बाहर व छत पर बैठ कर यात्रा व स्टंट करने संबंधित फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसका यातायात पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त कार का (कुल 5,500/- रुपये) का चालान किया गया। हापुड़ पुलिस जनपद वासियों से अपील करती है कि ऐसा कोई कृत्य ना करें जो विधि विरुद्ध हो,वर्ना सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि जनपद मुजफ्फरनगर की एक गाडी जिस पर बैठ कर अनेक युवा हापुड की केशव नगर कालोनी से स्टंट करते हुए सफर कर रहे थे कि विडिओ बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी,पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और 55सौ रूपए का चालान काट दिया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


































