👁 0 views Views
एक ही परिवार के तीन वारंटी पुलिस ने दबोचे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना बहादुरगढ पुलिस ने एक परिवार के तीन सदस्यों को अदालत में तारीख पर हाजिर न होने से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।आरोपी गांव नगला बड के शाहिद व वाहिद तथा असंरू है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वारन्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने उक्त तीन वारन्टियों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों पर गत वर्ष एक घर में घुसकर मारपीट करने आदि का आरोप है।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए


































