हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): EHAPUR NEWS का उद्देश्य न तो अंधविश्वास को बढ़ावा देना है और ना ही किसी की आस्था को ठेस पहुंचाना है।
जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 में केले का एक वृक्ष उस समय चर्चाओं में आ गया जब स्थानीय लोगों ने दावा किया कि पेड़ पर भगवान भोलेनाथ नजर आ रहे हैं। ऐसे में दर्शन करने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। क्षेत्र के ही नहीं बल्कि अन्य मोहल्ले, कॉलोनी के लोग भी भगवान शिव के दर्शन करने के लिए वार्ड नंबर 9 पहुंचने लगे। स्थानीय लोगों का दावा है कि कुछ दिन पूर्व उन्हें वृक्ष में भगवान भोले की छवि नजर आई जिसके बाद उन्होंने अपने मोबाइल में उसे कैद कर लिया।
स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि शिवरात्रि से पहले भगवान भोले के दर्शन होने से वह खुद को सौभाग्यशाली मान रहे हैं। EHAPUR NEWS इस दावे की पुष्टि नहीं करता।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर


































