👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां आने वाले फरियादियों की फरियाद सुनी गई और समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने प्रशासनिक अधिकारी के साथ ने पुरानी कलेक्ट्रेट में फरियाद सुनी। जनपद हापुड़ की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। हापुड़ की पुरानी कलेक्ट्रेट, धौलाना तहसील और गढ़मुक्तेश्वर तहसील में फरियादियों की फरियाद को सुना गया।
































