निपुण आंकलन में हापुड़ प्रदेश में 11 वें स्थान पर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में चल रहा निपुण आंकलन के कार्य में हापुड़ को प्रदेश में 11 वां स्थान मिला है और यह कार्य 87 फीसदी हो चुका है। हापुड़ जनपद प्रदेश में 11वें नंबर पर है। शिक्षक स्वयं प्रेरणा एप पर निपुण आंकलन का कार्य कर रहे हैं।
परिषदीय स्कूलों में बच्चों को गणित एवं भाषा में निपुण करने के लिए जिले में कार्य चल रहा है। बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए निपुण लक्ष्य को शुरू किया गया है। जिले में करीब 117 स्कूल निपुण हो चुके हैं। अब कक्षा एक से तीन तक के बच्चों का निपुण आंकलन किया जा रहा है। बीएसए ने बताया कि में शासन से निपुण आंकलन की प्रदेश के सभी जिलों की रैंक जारी की है।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065

































