हापुड़ के जिला अस्पताल में 5 मार्च से अल्ट्रासाउंड की सुविधा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला अस्पताल हापुड़ में पांच मार्च से अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो जायेगी। अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू होने से मरीजों को निजी अस्पताल में महंगे अल्ट्रासाउंड नहीं कराने पड़ेंगे। साथ ही मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए सीएचसी हापुड़ नहीं जाना पड़ेगा।
जिला अस्पताल हापुड़ को चालू हुए ढ़ाई साल हो चुके हैं, लेकिन अभी यहां स्वास्थ्य सेवाओं की कमी चल रही हैं। एक सप्ताह पूर्व जिला अस्पताल को नई अल्ट्रासाउंड मशीन मिली थीं, जिसे इंस्टॉल करने का कार्य जिले में चल रहा है।, पांच मार्च से जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो जायेगी। मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू होने से लाभ मिलेगा। वहीं वर्तमान मे अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को जिल अस्पताल से सीएचसी हापुड़ रैफर नहीं पड़ता है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

































