हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने घर से स्कूल गई नाबालिगा के अपहरण के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश भी दे रही है लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं लग सका है।
बाबूगढ़ के गांव के व्यक्ति ने बताया कि 28 फरवरी को उसकी 16 साल की बेटी 12वीं कक्षा की परीक्षा देने के लिए घर से स्कूल गई थी। स्कूल जाते समय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने किशोरी को काफी तलाशा लेकिन सफलता हाथ न लगी। इसके बाद परिजनों को पता चला कि हर्ष शर्मा, तुषार शर्मा और मनोज शर्मा ने स्कूल जाते समय बेटी का अपहरण कर लिया और फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर




























