बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए 10 से 50 लाख तक का अनुदान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग ने अनुदान देने का फैसला किया है। बकरी पालन को बढ़ावा देने के साथ-साथ बकरी नस्ल सुधार के मकसद से राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत योजना शुरू की गई है जिससे पशुपालकों को सरकारी योजना का लाभ देकर 10 से 50 लाख रुपए तक का अनुदान मिलेगा।
गढ़ के डिप्टी सीवीओ डॉ रंजन सिंह ने बताया कि छोटे किसान, पशुपालकों को रोजगार देने के साथ-साथ पशुपालन को बढ़ावा देने के मकसद से योजना चलाई जा रही है जहां एकल पुरुष, महिला, स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादक संगठन, किसान सहकारी समितियां योजना का लाभ ले सकती है। योजना के तहत 10 बकरी और एक बकरे के पालन पर ऋण दिया जाएगा। 10 भेड़ पर एक भेड़ा समूह के रूप में दिया जाएगा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























