हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव धनपुरा के रहने वाले एक युवक की हरियाणा में मार पिटाई के दौरान मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के परिजनों ने सेक्टर छह धारूहेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव धनपुरा के रहने वाले किसान ओमपाल ने बताया कि उसका 30 साल का बेटा हरबीर कुछ समय से हरियाणा के धारूहेड़ा क्षेत्र में एक दूध के प्लाट पर अपनी कार चलता था। गुरुवार को मृतक के पिता को सूचना मिली कि उसके बेटे की ट्रक चालक से कहासुनी हो गई थी। इस दौरान ट्रक चालक ने उसको पीटना शुरू किया और गाड़ी में टक्कर मार दी जिससे युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए




























