सूबे में अपराधों की कथित बाढ़ के विरोध में कांग्रेस जन सड़क पर उतरे,किया विरोध प्रदर्शन
हापुड, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में कथित रूप से बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था के विरोध में शनिवार को हापुड में कांग्रेस जन सड़कों पर उतर आए और उन्होंने प्रदर्शन कर नारे बाजी की।प्रदर्शन कारी कांग्रेसी अपराध से पीड़ित लोगो की सहायता की मांग कर रहे थे।आज के विरोध प्रदर्शन का आव्हान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने किया था।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल की अगुवाई में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा,मनसबी जकरिया,गौरव गर्ग, विक्की शर्मा,अंकित शर्मा सहित बडी तादाद में कांग्रेस जन पार्टी झंडे के साथ एकत्र हुए और एक जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि सूबे में डबल इंजन की सरकार है जो अब जंगलराज की गारंटी हो गई है।प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।आए दिन हत्या,लूटमार से प्रदेश में आतंक मचा है और लोग भयभीत है।अपराध से पीड़ित लोगों को न्याय नही मिल रहा है। प्रदेश सरकार पीड़ित को न्याय दिलाए।मांगों के समर्थन में कांग्रेस जन ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। कांग्रेस जनो ने एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


































