👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डहरा रामपुर में एक युवक ने अपने ही घर में आग लगा दी। इस दौरान हाहाकार मच गया। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम तथा पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया।
मामला शुक्रवार का है जब गांव निवासी एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने घर में आग लगा दी। देखते ही देखते आगे ने विकराल रूप धारण कर लिया और काला धुआं निकलता देख लोगों में हाहाकार मच गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर समय रहते काबू पाया। इस दौरान लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811




























