हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में चोरों के होंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने बंद पड़े मकान को अपना निशाना बनाया और लाखों के आभूषण, नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित जब अपने घर पहुंचा दो टूटा ताला देख उसके होश उड़ गए। इत्मीनान के साथ चोरों ने घर को टटोला और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव कांवी निवासी परमानंद गोस्वामी ने बताया कि वह गुरुवार की शाम करीब 5:00 बजे अपने बेटे के यहां गए हुए थे। मकान का ताला लगा था। तभी चोर आ धमके जिन्होंने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी के ताले तोड़कर उन्होंने कीमती सामान चुरा लिया। चोरों ने इस दौरान घर से आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार की दोपहर करीब 12:00 बजे जब परमानंद अपने घर पहुंचा तो देखा मकान का ताला टूटा हुआ था जिसने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483




























