किसानों के लिए भारतीय किसान संघ आया आगे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): किसानो व इलाके की समस्याओ के हल के लिए भारतीय किसान संघ भी आगे आया है।संघ ने शुक्रवार को एक ज्ञापन देकर समस्याओ के हल की मांग की है।
संघ के जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत सोलंकी की अगुवाई में किसानो का एक दल शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा और मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अफसर को दिया।संघ की मांग है कि जनपद हापुड के सिम्भावली व बृजनाथपुर शुगर मिल की ओर किसानो के बकाया का भुगतान ब्याज सहित हो।गेंहू क्रय केन्द्र पर जन सुविधाए उपलब्ध कराई जाए। निराश्रित गौवंश को सुरक्षित स्थान पर रख कर भोजन पानी सफाई आदि की व्यवस्था की जाए। गढ़मुक्तेश्वर में एआरओ की नियुक्ति की जाए।किसानो के आवास पर लगे मीटर तेज चल रहे है,उन्हे ठीक किया जाए आदि।संघ ने मांग के समर्थन मे एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




























