किसानो की समस्याओ के हल हेतु ज्ञापन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने शुक्रवार को हापुड में प्रशासनिक अफसर को एक 29 सूत्री ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओ के तुरन्त निदान की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष प्रभाष त्यागी के नेतृत्व में किसानो का एक दल शुक्रवार को हापुड कलैक्ट्रेट पहुंचा और प्रशासनिक अधिकारी को एक 29 सूत्री ज्ञापन दिया।किसानो ने मांगों को पूरा करने की मांग की है।उनकी मुख्य मांग है कि नकली खाद व कीटनाशक दवा बिक्रेताओ के विरुद्ध कडी कार्रवाई की जाए। सिंचाई हेतु किसानो को बिजली मुफ्त मिले।किसान आयोग का गठन हो।आवारा पशु से निजात मिले।किसान-मजदूरो के कर्ज माफ किए जाए।सभी फसलो का एम एस पी घोषित कर खरीद की जाए और कानून बने।आदि
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए




























