हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के टीपी नगर में एक करोड़ रुपए की लागत से अलग फीडर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए बजट भी स्वीकृत हो गया है। इस फीडर को आनंद विहार स्थित 220 केवीए बिजली घर से जोड़ा जाएगा जिससे उद्योगों के अलावा ट्रांसपोर्ट नगर की दुकान और गोदाम को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सके। प्राधिकरण ने 2015 में ट्रांसपोर्ट नगर को स्थापित किया था। इसके बाद यहां दुकान, कार्यालय, गोदाम आवंटित किए गए थे जिनमें गोदाम के 98 भूखंड, 426 अन्य भूखंड आदि शामिल थे लेकिन सुविधाओं के अभाव में ट्रांसपोर्टर यहां शिफ्ट नहीं हुए। क्षेत्र में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए प्राधिकरण ने अलग फीडर बनाने का फैसला लिया है। प्राधिकरण ने इसके लिए एक करोड़ का बजट तैयार किया है और टेंडर भी जारी कर दिया गया है। करीब एक किलोमीटर की लाइन यहां खींची जाएगी और इसके बाद इसे 220 केवीए बिजली घर से जोड़ा जाएगा।
हापुड़ का K9 जिम लेकर आया है नई व दमदार मशीनें: 9045760512
































