हापुड़(सू0वि0)(ehapurnews.com): वृक्षारोपण अभियान 2024 के तहत प्रदेश सरकार के लक्ष्य लगभग 35 करोड़ वृक्षारोपण को पूर्ण करने के लिए जनपद के जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक वर्मा ने कलेक्टर सभागार में गुरुवार को बैठक की।
प्रभागीय वनाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद में कुल 11 लाख 91 हजार 80 पौधों का रोपण किया जाना है जिसके तहत विभिन्न विभागों को उनका लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है जिसमे प्रमुख रूप से वन विभाग को 1 लाख, पंचायती राज विभाग 68000, आवास विकास 6000, लोक निर्माण विभाग 15000, जल शक्ति विभाग 15000, रेशम विभाग 23000, कृषि विभाग 104000, सहकारिता विभाग 2380, उद्योग विभाग 11000, उच्च शिक्षा 18000, स्वास्थ्य विभाग 11000, गृह विभाग 8400, पर्यावरण विभाग 60000, रेलवे विभाग 13000, तथा रक्षा विभाग को 6000 वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा की सभी विभाग वृक्षारोपण से पूर्व की तैयारियां पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि अग्रिम मृदा कार्य जैसे गड्ढा खुदान एवं सुरक्षा व्यवस्था, सिंचाई हेतु बोरिंग व्यवस्था तथा स्थलवार वृक्षारोपण एक्शन प्लान अपने स्तर पर हर हालत में तैयार कर ले जिससे ससमय वृक्षारोपण पूर्ण किया जा सके।सीडीओ ने वर्ष 2023 में लगाए गए पौधों के जीवितता प्रतिशत काम होने पर नाराजगी जाहिर की उन्होनें जिन विभागों द्वारा सीएम डैश बोर्ड पर सम्बंधित विभागों के पौध की जीवितता शत प्रतिशत से नीचे हैं उसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने द्वारा लगाए गए पौधों जो मर गए हैं उन्हे रिप्लेस कर नये पौधों का रोपण किया जाना सुनिश्चित करे। इसके अलावा भौतिक सत्यापन के लिए जिन अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है वह अपनी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत कर दें।
जिला पर्यावरण समिति की बैठक के दौरान उन्होंने जनपद के वायु प्रदूषण की स्थिति, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, घर-घर कूड़ा एकत्रीकरण, कचरा निस्तारण तथा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट का समीक्षा की उन्होंने कहा कि अधिशासी अधिकारी नगरपालिका द्वारा कचरा निस्तारण के लिये जमीन की मांग किये जाने पर सीडीओ ने जमीन शहर से बाहर जमीन देने की कार्यवाही करने के निर्देश दिया।
बैठक के दौरान अपर जिला अधिकारी न्यायिक ज्योत्स्ना बंधु, डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार, उपयुक्त उद्दोग, अपर संख्याधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
































