हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिंभावली के गांव मोहम्मदपुर खुड़लिया निवासी राहुल पवार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वो 25 फरवरी की शाम सिंभावली चीनी मिल में गन्ने डालकर आए थे। उन्होंने ट्रैक्टर घर के अंदर और ट्रॉली बाहर खड़ी कर दी थी। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार को जब वह बाहर आया तो ट्रॉली नहीं मिली, काफी तलाश करने के बाद भी ट्रॉली का कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो दो अज्ञात व्यक्ति ट्रॉली को ले जाते दिखे। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






























