पिता-पुत्र में हुए विवाद में बेटे की मौत, पुलिस ने चिता से अवशेषों को कब्जे में लिया
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को खंगाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले में मृतक के पिता को भी हिरासत में ले लिया है। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी जितेंद्र शर्मा पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय परमेंन्द्र उर्फ पप्पू पुत्र वीरपाल निवासी गांव गालंद पिलखुवा शराब पीने का आदी था जो कि बुधवार की रात को शराब पीकर घर पहुंचा। उसका पिता वीरपाल से विवाद हो गया। जब वीरपाल ने शराब पीने से इंकार किया तो परमेंन्द्र आग बबूला हो गया और उसने अपने पिता पर हमला कर दिया। इस दौरान गला दबाकर अपने पिता की हत्या का प्रयास किया लेकिन किसी तरह पिता ने अपना बचाव किया और दोनों के बीच हुई हाथापाई के दौरान परमेंन्द्र के सिर में फावड़ा लग गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसी को शक ना हो इसके चलते परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं गांव वालों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद सीओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने चिता से अवशेषों को कब्जे में ले लिया और परमेंन्द्र के पिता वीरपाल को हिरासत में ले लिया।
हापुड़ का K9 जिम लेकर आया है नई व दमदार मशीनें: 9045760512


































