पिलखुवा मे चला बुलडोजर
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): पिलखुवा में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई हुई और उसे ध्वस्त कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अवैध प्लाटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने बुधवार को अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की और पिलखुवा में पुलिस बल के साथ छह प्रकरणों में ध्वस्तिकरण की कार्रवाई की गई। एचपीडीए ने बृजेश लाल द्वारा पिलखुवा में जाहरवीर मंदिर से अनवरपुर मार्ग पर 3400 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, रामकुमार द्वारा दिनेश नगर रोड से रमपुरा रोड पर गांव मुकीमपुर में 5000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, सुनील कुमार आदि द्वारा दिनेश नगर कॉलोनी के गेट नंबर 1 के सामने मुकीमपुर में 4000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, सुनील कुमार आदि द्वारा जीएस मेडिकल कॉलेज के सामने गांव पीपला बंदपुर दिनेश नगर में 3000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, वासिफ अली और नदीम खान द्वारा पबला रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने 10,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, हसीन और उपेंद्र प्रधान द्वारा पबला रोड दिनेश नगर रूपनगर से आगे 4,200 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। एचपीडीए की कार्रवाई के दौरान प्रभारी प्रवर्तन नीरज कुमार, अवर अभियंता राकेश सिंह तोमर, प्राधिकरण के अधिकार की उपस्थित रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

































