हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर देहात मण्डल के ग्राम कुलपुर, हैदरपुर,सादुल्लापुर, लोदीपुर सोवन व लोदीपुर छपका में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा युवा चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक भाटी व प्रवासी के रूप में भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपांशु दीक्षित उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा गढ़ देहात मण्डल अध्यक्ष आकाश त्यागी ने किया। कार्यक्रम हैदरपुर प्रधान सोमवीर व कुलपुर भाजयुमो जिला मंत्री शान्तनु त्यागी के आवास पर आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक भाटी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 2024 लोकसभा के चुनाव में युवाओं की अहम भूमिका रहेगी जिस तरफ युवा चलता है वही समाज की सेवा करता है। युवा मोर्चा गढ़ देहात अध्यक्ष आकाश त्यागी ने कहा कि इस बार युवाओं के मार्गदर्शन से पुनः 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनने जा रहे है। जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपांशु दीक्षित ने कहा युवा चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से समस्त युवाओं को भाजपा से जुड़ने के लिए निवेदन किया।
इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक भाटी,भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी रोहित मल्होत्रा, भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपांशु दीक्षित,गढ़ देहात भाजपा अध्यक्ष राजेश अधाना,युवा मोर्चा गढ़ देहात अध्यक्ष आकाश त्यागी,युवा ,सोमवीर चौधरी,अरुण त्यागी,भूपेंद्र त्यागी,रविन्द्र नागर, दिनेश त्यागी, कालू महाली,सोमवीर पाल, ओम नागर, कुलदीप त्यागी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हापुड़ का K9 जिम लेकर आया है नई व दमदार मशीनें: 9045760512


































