👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति उसके साथ अभद्रता करने लगा और मार पिटाई भी की। महिला के परिजनों ने घटना का विरोध किया तो कुछ दिन मामला शांत रहा लेकिन आरोपी ने दोबारा से महिला का उत्पीड़न शुरू कर दिया है जो बिना किसी कारण पिटाई करता है। हाल ही में आरोपी पति ने अपनी पत्नी की इतनी पिटाई की उसके पैर की हड्डी ही टूट गई। इसके बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010
























