👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को संगठन का विस्तार किया और 20 से 25 लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाई। साथ ही संगठन की योजनाओं के बारे में भी बताया। संगठन के युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने बताया कि 20 से 25 लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की है। पिंटू उर्फ प्रेम राज को नगर पंचायत बाबूगढ़ क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसी के साथ रवि, भोपाल, पीतम, सतेंद्र, सलमान, प्रदीप, दीपक, सत्यम, महेश, साबिर आदि ने सदस्यता ग्रहण की।
ज्ञानेश्वर त्यागी ने बताया कि सभी से अपील की गई है कि किसानों की लड़ाई लड़े और संगठन को मजबूती प्रदान करें। साथ ही संगठन की योजनाओं के बारे में भी लोगों को अवगत कराएं।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

































