हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर देहात मण्डल के ग्राम जनुपुरा व लड़पुरा में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा युवा चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक भाटी व प्रवासी के रूप में भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी रोहित मल्होत्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा गढ़ देहात मण्डल अध्यक्ष आकाश त्यागी ने किया।
मुख्य अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक भाटी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 2024 लोकसभा के चुनाव में युवाओं की अहम भूमिका रहेगी जिस तरफ युवा चलता है वही समाज की सेवा करता है। भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी रोहित मल्होत्रा ने कहा कि इस बार युवाओं के मार्गदर्शन से पुनः 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनने जा रहे है इस अवसर पर समस्त युवाओं को भाजपा से जुड़ने के लिए निवेदन किया।
इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक भाटी,भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी रोहित मल्होत्रा, युवा मोर्चा गढ़ देहात अध्यक्ष आकाश त्यागी,युवा मोर्चा शक्ति केन्द्र संयोजक अशोक कर्दम,भूपेंद्र त्यागी,गौरव त्यागी,केपी भाटी, राहुल तंवर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

































